Kumbh Mela
कुम्भ मेला कुम्भ मेला प्रयाग कुम्भ पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसमे करोड़ो श्रद्धालु कुम्भ पर्व पर हरिद्वार,प्रयाग ,नासिक,उज्जैन में स्नान करते है। इनमे से प्रत्येक स्थान में हर बारह साल में कुम्भ का आयोजन होता है और प्रयाग में दो कुम्भ पर्वों के बीच छः साल में अर्धकुम्भ का आयोजन होता है। खगोल गणनाओं के अनुसार यह मेला मकर संक्रांति के दिन प्रारम्भ होता है जब सूर्य और चन्द्रमा वृश्चिक राशि में और वृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन करोडो श्रद्धालु शुभ मुहूर्त मे स्नान करते है और दान दक्षिणा करते है ऐसा माना गया है कि इस दिन पृथ्वी से उच्च लोको के द्वार खुलते है और इस दिन स्नान करने से आत्मा को उच्च लोको की प्राप्ति सहजता से हो जाती है। पौराणिक कथा क्षीरसागर मंथन आखिर कुम्भ हरिद्वार,प्रयाग ,नासिक,उज्जैन इन चार जगह में ही क्यों मनाया जाता है ? क्या है इसके पीछे का रहस्य ? आइये इन्ही सब बातो को जानते हैं। वैसे तो कुम्भ पर्व के आयोजन को लेकर बहुत सारी कथाये प्रचलित है जो अलग अलग ग्रंथो से जानने क...